Sunday, 28 November 2021

 मुझे दर्द होता है कि मेरा बिहार आजादी 70 साल बाद भी सबसे गरीब है, मुझे फर्क पड़ता है, आपको?



हम बिहारियों को गुस्सा क्यों नहीं आता, क्यों नहीं हमें बुरा लगता है? हाल ही में नीति आयोग के रिपोर्ट में पाया गया कि 52% आबादी गरीबी रेखा के नीचे है, इसका मतलब है कि आधी से ज्यदा आबादी गरीब है। प्रतिव्यक्ति आय के मामले में भी बिहार सबसे नीचे है। पिछले 15 साल से बिहार पर जो राज कर रहे हैं वे सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते है। क्या यही है सुशासन? अब तो जनता को जागना चाहिए और जात धर्म के नाम पर वोट देना बंद करना चाहिए। हर 5 साल पर सारकार को पटखनी देना चाहिए ताकि वे काम करे।

नेता और नेताओं के चमचों ने बिहार को डूंबाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। नेताओं को गरीबी और बेरोजगारी नहीं दिखती। डबल इंजनवाली सरकार बेअसर दिख रही हैं।

मानता हूं, बिहार के साथ बाढ़ और सूखे का अभिषाप है पर बिहार के उन क्षेत्रों में विकसित क्यों नहीं हो रहा है जहां बाढ़-सूखा नहीं आते हैं, जैसे-पटना। आलसी नेता और ऑफिर्सस ने पटना को भी विकसित नहीं किया। पटना सबसे प्रदुषित शहरों में से एक है।

जनता को मूर्ख नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए। दुर्भाग्य देखिए हम बिहारी पूरी दुनिया में अपने बुद्दी-विवेक के लिए जाने जाते हैं लेकिन जब खुद के राज्य के हित के लिए बुद्दी का इस्तेमाल करने की बात आती है तब हम मूर्ख नहीं बल्कि महामूर्ख बन जाते हैं, नहीं तो क्या मजबूरी है, इन निक्कमें नेताओ और बाबूओ को बरदाश्त करें।

बिहार के बच्चे पढ़ने और रोजगार के लिए दुसरे राज्य पर निर्भर है। शिक्षा की हालत यह है कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के घर कोरोड़ों कि संपति जब्त की जाती है, बताइए कहने के लिए क्या शेष है।

पुलिसिया शासन का जिक्र क्या करें, थानेदार खुद शराब और खनन माफियों को बढ़ावा देते हुए दिख जाएंगे।

हालांकि केवल नेताओं और सरकारी बाबूओं की आलोचना करना जायज नहीं होगा। आज की परिस्थित के लिए हम सब जिम्मेदार है। हम अपने दिमाग की खिड़की और दरवाजा खोलने को तैयार ही नहीं। भ्रम में रहना हमें पसंद है। जात हमें बांटता है और इससे समाज को नुकसान और नेताओं को फायदा होता है लेकिन फिर भी हम जात के जाल को तोड़ने के लिए तैयार नहीं। यह दिखाता है हमारी बौद्धिक विकास कितना हुआ है और हम कितने प्रगतिशील है। हमें सोचना होगा भ्रष्ट ऑफिसर और नेता कहां से आते है? ये चांद से तो आते नहीं बल्कि हमारे समाज से ही आते है? इसका मतलब है हमारी समाज में ही समस्या है। हमारे संस्कार में समस्या है। हमे ऐसा संस्कार दिए जाते है जिसमें हम नेता की योग्यता नहीं बल्कि उसकी जात देखना सिखाया जाता है। हमें ऐसा संस्कार दिया जाता है जिसमें सरकारों से सवाल नहीं करते है बल्कि जीहजूरी करते हैं। हमें बिलकुल भी शर्म या गुस्सा नहीं आता की हम इतने पीछे क्यों हैं।

निश्चितरूप से आनेवाली पीढ़ी हमें गाली देगी। बौद्धिक विकास का आर्थिक हालात से कुछ खास लेना देना नहीं है। हमें अपने बच्चों को सही संस्कार देने की जरुरत है। शिक्षा में मौलिकता की कमी ही है जिसकी वजह से युवा सरकारी नौकरी लेने के बाद अपना फर्ज भूल जाते हैं और कम समय में जायदा कमाने के चक्कर में घूसखोर बन जाते है।

 

कुछ बिदुओं पर हर परिवार को कार्य करना होगा। आलचना करना आसान है, अगर बिहार को बदलना है तो हर परिवार को बदलना होगा, क्योंकि नेता हो या अफसर सब किसी ना किसी परिवार से ही आते हैं। चलिए कुछ करें, नहीं तो हमारे बच्चे लानत देंगे हमे।

मेरी कुछ सलाह है इसे माने तो शायद तस्वीर बदल सकती है। याद रखिए हम बिहारियों को ही कुछ करना होगा, कोई पालनहार नहीं आने वाला बिहार की नय्या को पार लगाने-

1. लड़कियों को सशक्त और शिक्षित बनाए

2. जात पर अधारित संस्थाओं, संगठनों से दूरी बनाएं, ये नेताओ के चमचे होते हैं। मुद्दा अधारित संगठन का निर्माण करे। जैसे अपने क्षेत्र के विकास के लिए, जैसे मैं खगौल से हूँ तो- खगौल शिक्षा संगठन जो शहर के स्कूलों और शिक्षकों पर नजर रखे, उनसे बात करे, उसी प्रकार खगौल बाजार समिति जो व्यापारियों के हीत के लिए हो, खगौल महिला सशक्ति समिति, खेल समिति, सफाई समिति इत्यादि।

2.औरतें कुछ पैसे कमा सके, कोई दुकान खोल सके, अपने शहर का माहौल ऐसा बनाए जहां लड़ियां भी आर्थिक रूप से कुछ करने के बारे में सोचे। संभव हो तो लड़कियों को आर्थिक शिक्षा और आर्थिक शक्ति और अधिकार के महत्व के बारे में बताए।

3. एक कमाने वाला और 5 खाने वाला। इस संस्कृति को खत्म करना होगा। मैंने महसुस किया है घर का पिता पैसा कमाता है और उन्हें इस बात पर बहुत गुरुर होता है और वे चाहते है कि पुरा जीवन वे राजा की तरह घर पर राज करें और बच्चों को पैसे ना कमाने दें। कभी जाने, कभी अनजाने में कमोबेस ऐसा ही होता है। पिता जमीनदार की तरहा व्यवहार करते हैं। मेरा मानना है,युवाओं को पैसा कमनाने की शिक्षा और प्रेरना देना जरुरी है। बदकिस्मती से हमारे यहां पढ़े लिखे युवा पुरी जवानी बेरोजगार बनकर बीता देते हैं लेकिन कोई छोटा-माोटा नौकरी या व्यापार नहीं करतें हैं। हमें इस मामले में गुजरातियों से सिखना चाहिए। किसी के आगे हाथ ना फैलाए चाहे वे पिता ही क्यों ना हो।

4. दहेज- इस वजह से जाने अनजाने में हम लड़कियों कि शिक्षा पर ज्यादा खर्च नहीं कर पाते है, युवाओं को इस लालच से बाहर आना होगा। मां-बाप को समझाना होगा।

5. नगरपालिकाओं को जायदा से जायदा दुकान बनाकर युवाओं को कम किराए पर देना चाहिए।

6.बिहार से बाहर रहने वाला कोई व्यक्ति अपना व्यपार या स्टार्टअप शुरु करे तो सरकार उनहे आर्थिक मदद करें।

7. हर मोहले में खेल के लिए या धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक कार्य के लिए संगठन होते हैं। इनहें चाहिए कि महिने में दो बार मीटिंग बुलाए जिसमें लोकल स्कूल के शिक्षक हो, नगरपालिका के अफसर और थाना के अधिकारी हों, मीटिंग में इलाके से जुरी समस्याओं पर चर्चा नहीं चाहिए।

अगर हम जिंदा है तो जिंदा दिखनी चाहिए मुर्दो की तरह बिहार को बर्बाद होते ना देंखे। समस्या जटिल है पर अगर हम खुद को बदलें तो बिहार बदल जाएगा। किसी भी समाज में उन्नती तभी आती है सब संस्कृति और आदधुनिक सोंच का मिलन होता है। आज से 50 साल पहले पुरा देश पिछड़ा और गरीब था लेकिन दुसरे राज्यों ने समय के साथ चलना सिखा, नईं सोच विकसीत की, उदार बने लेकिन हम बिहारी खुद में झांक कर देख लें हम कितना उदार और आधुनिक हैं। अधुनिकता से अभिप्राय परंपरा का त्याग करना नहीं बल्कि परंपरा में मौजूद उन तत्व को निकालना है जो आपके बौद्धिक विकास में बाधक है।

8. किसी भी समाज में अगर युवा वर्ग अगर नौकरी ढूंढने वाला ही बनेगा तो नौकरी देनेवला कौन बनेगा? सरकार भी कितनी नौकरियां देगी, इसलिए युवाओं को कुछ अलग करने के बारे में भी सोचना चाहिए। नौकरी ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए।