Tuesday, 11 September 2018

न हारा न हारेंगे

                                        

  हां, माना अंधेरा हुआ और घना,
रास्ता घेरे निराशा है खड़ा,
चुप है शांत है मन,
पर मनोबल नहीं टूटा,
बढ़ेगा लड़ेगा जीतेगा है विश्वास,

छाले पांव का कह रहा 
न रूक ऐ राही 
चलना ही कर्म है,
लड़ना ही धर्म है, 
सपनों को यूं न मरने दे,
संघर्ष कर,
जबतक है सांस,

यूद्ध बाकी है
आस बाकी है,
मन के चराग में आंच बाकी है,
अंधकार को हारना ही होगा,
सुबह को आना ही होगा,
जो तू करता रहेगा प्रहार,
सपना तेरा होगा साकार,

झोपड़ी में जन्मे सपने कमजोर नहीं होते
दर्द, पीड़ा और ठोकर तो हमराही हैं,
संघर्षशील व्यक्ति के कदम नहीं रूकते,

नदी कभी नहीं रूकी,
हिमालय कभी नहीं झूका,
तू तो खुदा का नेक बंदा है,
चलता रह, चलता रह।

Thursday, 6 September 2018

आरक्षण विरोधी तुम स्वार्थी हो।


आरक्षण को ऐसे समझिए, हमारे परिवार में एक व्यक्ति बीमार होता है तो उसे ज्यादा दुध या दुसरी खाने की पौष्टिक चीजे औरो के मुकाबले ज्यादा दी जाती है। यह गैर-बराबरी है पर क्योंकि वह सदस्य बीमार है इसलिए एक की तरफ झुकावं ज्यादा है। ज्यादातर आरक्षण के विरोधी रिसर्च नहीं करते। आरक्षण जरूरतमंदो को दिया जाता है।


आरक्षण विरोधियों को न्याय की चिंता नहीं है अपितू ईर्ष्या है क्योंकि सदियों से जो इनकी गुलामी करते आएं हैं वे आज कैसे ऑफिस जा सकते हैं, नौकरी कर सकते हैं, उनके बच्चे कॉलेज जा सकते हैं। नज़र ऊठाकर वास्तविक्ता देखिए। आप अल्पसंख्यक है फिर भी हर जगह मौजूद है, शिक्षा, विज्ञान, उद्योग....किस किस क्षेत्र का जिक्र करूं हर जगह तो आपका ही आधिपत्य है फिर भी शोर मचा रहे हैं। 


सयंम से समझिए- 

1. क्रिमी लेयर नियम के तहत आरक्षण के लाभ ऊठाने वाले परिवारों को आगे इसका लाभ नहीं दिया जाता है। 


2. ईबीसी- इकनॉमिकली बैकवार्ड क्लास- जिसमें ज्यादातर जनरल कैटगरी के लोग आते हैं उनहें लाभ दिया जा रहा है। 


3. आदर्शरूप में आरक्षण न्यायसंगत नहीं है, पर आपको समझना होगा हमारा समाज आदर्श नहीं है। 


4. अगर आरक्षण बुरा है तो जातिगत ढांचे तो तोड़िए, कोई ऊंचा-नीचा ना रहे, आपकी बेटी से कोई पिछड़ी जाती का लड़का विवाह करे तो उसे मारा ना जाए... 


लिखने के लिए बहुत है, कम शब्दों में समझिए, हमारे बाप दादाओं ने जो इनहें जख्म दिए हैं उनहें हम आरक्षण के रूप में मरहम लगा रहे हैं। घमंड छोड़िए देश से प्यार है तो देश के पिछड़ो से भी प्यार करीए। लेकिन यह बात आप शायद ही समझे और समझेंगे भी कैसे कौन बताएगा, पिछड़ो की तकलीफ को कौन दिखाएगा, मूवीज़ में पिछड़ो की कहानियां कहां होती है, टीवी पर कहां कोई पिछड़ा समाज का एंकर है, अखबार पर भी आपका ही कब्जा है। दरअसल, पिछड़ों के रेप्रजेंटेशन की इतनी कमी है कि पिछड़ो के जख्मों पर कोई चर्चा ही नहीं करता। शर्म करो सोचो की आजादी के 70 सालों बाद भी पिछड़े समाज के लोग ही तुम्हारा पैखाना क्यों साफ करते हैं. सोचो?

Friday, 31 August 2018

औरत


             

      


औरत

नहीं, नहीं बनना मुझे औरत,
मैं इंसान हूं इंसान ही रहने दो
मत कह मुझे देवी, दुर्गा और काली
अब बहुत हो गई तेरी मनमानी
बहुत देदी मैंने अपनी आजादी की बली
बस कर बंद कर अब और नहीं
धिक्कार है मर्द तुझ पर
तू बनावटी महानता दिखाता है,
ना तू न तेरा समाज महान है
नहीं, नहीं बनना मुझे औरत

मां बनकर तुझे जनमा,
खुद भले भूखी रही छाती से दुध तुझे पिलाया,
खुद धूप झेली पर आंचल की छाया तुझे दिया,
फिर तू कैसे भूल गया
तेरे रगो में बह रहा है एक औरत का खून,
वहीं औरत जिसके आबरू को तू लुटता
देख तू कितना एहसान फरामोश है,
औरत ने तुझे सांचा, ढाला और जीवंत मनुष्य बनाया,
औरत ने तुझे बेटा, पति, भाई, दोस्त बनाया
पर तू बलात्कारी बन गया,
मानव से दानव हो गया,
नहीं नहीं बनना मुझे औरत

औरत की छाती और योनी ही दिखती तुझे
औरत के अंदर का इंसान नहीं दिखता
क्यों न समझे तू
औरत के भी हैं बाराबर अधिकार,
कभी तो पूछ औरतों से
क्या उनको तेरी तरह अरमां नहीं
पर तू नहीं पूछेगा
तू उसे दबाए गा
बलात्कार करेगा
बीच सड़क नंगा घुमाएगा
सच में है तू राम का वंशज
सीता पर ही लांक्षण लगाएगा
तुम मर्दो साजिश कर,
हर बार पुरूषवाद के पिजंरे में औरत को बैठायगा
देवी देवी की राग कर
औरतों से अग्नि परिक्षा करवाएगा
नकारती हूँ तेरे समाज को

वाह रे तेरा समाज
मर्द को आजादी देता,
औरतों को गुलामी देता,
जब कोई महिला उड़ना चाहा
तेरे समाज ने उसके पंख के कतरना चाहा
तू मर्द है बस मर्द
इंसान नहीं,
जो तू इंसान होता
औरत को आबरू को तार तार न करता

अब औरत अपना हक नहीं मांगेगी,
औरत अपना हक छीन लेगी
होगा तुझे गुमान मर्द होने पर,
पर अब हम नहीं करेंगे तेरी गुलामी,
तुझे भूख लगेगी पर खाना मिलेगा न पानी
हर दर्द में तू मां मां चिल्लाएगा
पर ममत्व की मरहम लागाने वाली मां नहीं होगी।
मां नहीं होगी, मां नहीं होगी...

Monday, 20 August 2018


                                                   End of 'Atal' era

Former Prime Minister and one of the towering figures of Indian politics Atal Bihar Vajpayee passed away due to multiple organs failure at Delhi's AIIMS hospital on August 16. 93 years old Bharatiya Janta Party stalwart was a diabetic and had only one functional kidney. He suffered a stroke in 2009 that weakened his cognitive abilities.
The 3 times Prime Minister from 1996 to 2004 was not active in politics since last one decade. Vajpayee, who was one of the founder members of the ruling BJP, had journeyed as long as 6 decades as active politicians. During his Prime Ministerial regime, India had witnessed some major events.
Despite pressure from USA and other countries, Vajpayee allowed scientists to conduct historical underground nuclear tests in Pokhran desert in India’s state Rajasthan in 1998.
Coincidently, the relationship between India and Pakistan had witnessed the highest point and lower most point as well. Vajpayee with his the then Pakistani counterpart Nawaz Sharif had signed historical Lahore summit in 1998-99. The two neighbours had seen unprecedented friendship as Vajpayee started a full-scale diplomatic peace process with the inauguration of the Delhi-Lahore bus service in February 1999.
The BJP leader had also coined an affective formula to resolve long standing Kashmir Issue- Kashmiriyat, Insaniyat And Jamhuriyat which literally means-interest of Kashmiris, humanity and democracy. Even, during army rule of General Pervez Musharraf in Pakistan, Vajpayee had continued the peace process with Islamabad.
Media reports suggests, that the then Indian PM Vajpayee and Pakistani President Musharraf had almost reached to a formula to resolve Kashmir issue in India’s city Agra but the Kargil war played spoiler.
When militant infiltration in J&K’s Kargil came to light, Vajpayee had gave free had to Indian Army to recapture the hilly camps from Pakistani intruders. The victory of Kargil in 1999 had added the popularity of towering leader Vajpayee.
The Indian stalwart had also broken the ice in Indo-US relation post nuclear test. In March 2000, US President Bill Clinton paid a state visit to India. This was the first state visit to India by a US President in 22 years. The US and India mutually had decided the expansion in trade and economic ties and they agreed to lay a foundation of strong relation between two democratic countries.
Vajpayee who himself was big critic of the then ruling party Congress, had once admired Indira Gandhi calling her an incarnation of Goddess Durga.
The Indian stalwart is also known for his secular Ideology. Despite his party is a Right wing, he never took hard line on communal front. During infamous Babri Mosque demolition 1992, he did not try to take mileage in fact he was among only very few Right Wing politicians who condemned the mosque destruction. Vajpayee surprised his political companions, when he publically reminded ‘Raj Dharma’- duty of a king to the then Chief Minister of Indian state Gujarat Narendra Modi.
The journo-cum-politician had spent 40 long years in Opposition as well. The seasoned leader had a kind of magnetic character that won the praises across political outfits. Once India’s first Prime Minister Jawahar Lal Nehru had predicted that one day Vajpayee will be the PM of India. The legacy of Vajpayee is indeed incredible as he was ideal not for his party members but also for leaders of Opposition parties.   
The Rashtriya Swayamsevak Sangh leader had entered in political circle during Quit India Movement 1942, when he was arrested for 23 days by the British government.
Post-Independence, he had been appointed national general secretary of Bharatiya Jana Sangh in early 1950s. In 1957, Vajpayee lost to Raja Mahendra Pratap in Mathura in the Lower House of Parliament of India, but was elected from Balrampur constituency.
He is also remembered for his clean politics. He had lost the ensuing vote of confidence motion in the Parliament by a single vote 17 April 1999. The incident had set a great example of value based politics.
Meanwhile, the statesman has left a vacuum in Indian Politics circle which would be tough to fill by next generation politicians. The veteran will be also missed for his mesmerising poems and speeches. 


बिहार में जनमा और पला-बढ़ा हूं इसलिए जब भी बिहार से जुड़े लोगो से मिलता हूँ, संवेदना खुद पर खुद ही बाहर आने लगती है। आज ग्रेटर नोएडा में पटना के ही एक परिवार से मिला। उस परिवार के युवक जो की पटना में कोचिंग सेंटर चलाता है का कहना था कि बिहार अभी शेष भारत से 25 साल पीछे चल रहा है। उसका तर्क था की बिहारी युवाओं ने आधुनिक परिधान को तो धारण कर लिया है, यूट्युब और व्हाट्स अप से दोस्ती कर ली है पर सोच अभी भी पुरानी है। इस बात से तो मैं भी सहमत था। बिहारी युवाओं की सोच में आधुनिकता की बहुत कमी है। आधुनिकता से मेरा बतलब है, जात-पात से ऊपर की सोचना, महिलाओं को करियर बनाने का मौका देना, दहेज को ना कहना, सरकारी नौकरी के अलावा भी विकल्प ढूंढना और पूरे आत्मविश्वास से समाज को चुनौती देना।
इसी दौड़ान उनकी मां का कहना था कि बिहार बिहार ही रहेगा यह नहीं बदलेगा। मैंने तर्क दिया, जो समस्याएं बिहार में है वह पूरे भारत में थें लेकिन 70, 80, 90 के दशक में शेष भारत के समाज में परिवर्तन आया लेकिन बिहार में परिवर्तन नहीं आया। मैंने डंके की चोट पर कहा इसके लिए घर के बड़े जिम्मेदार क्योंकि बिहार में 30 की ऊम्र तक युवक को बच्चा ही माना जाता है। नए सोच रखने वाला युवाओं को अपने ही परिवार में विरोध का सामना करना पड़ता है।

बहरहाल, बिहार में सरकार से जितना हो पा रहा है वह कर रही है, अब जरूरत युवाओं को है कि वह समाज में परिवर्तन लाए, खास कर बिहारी लड़कियों से मेरा आवाहन है कि वे अब समाजिक दायरो को लांघे और अपना करियर बनाएं और समाज को आगे ले जाएं।


                                          नूर


हांफने लगा था अमन और क्यों न हांफे उसकी बकरी ने इतना दौड़ा जो दिया था। अमन का एक मात्र दोस्त ओर उसके सबसे करीबी थी सफेद रंग की, रेश्म जैसे मुलाय बकरी। दोनो की यारी क्या खुब बनती थी। सुबह से शाम तक दोनो साथ ही होते थें, यहां तक की नन्ही बकरी अमन की खाट पर ही सोती थी। अमन की अम्मी शबाना ने एक साल पहले ही 2 सौ रूपये में उसे खरीदी थी। शबाना ने बकरी का नाम नूर रखा था। जब भी शबाना अमन को अपनी गोद में बैठा खाना खिलाती तब छोटी सी नूर जिसकी उम्र महज कुछ महिने ही हुई थी वह शबाना के आंचल को खिचने लगती। मानों उसे भी मां की गोद में बैठना है। कश्मीर के सुदूर गांव में रहने वाला 6 साल के अमन के घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। शबाना हमेशा कहती हुए सुनी जाती कि—“छोटा सा पर कितना बदमाश है, आने दे अब्बू को बताती हूँ कितनी बदमाशी करता है, मना करती हूँ बाहर मत जा घर में ही नूर के साथ खेल, पर तू है की अभी से ही मनमानी करता रहता है, अल्लाह जाने आगे जाकर क्या क्या करेगा”। मां तो मां ठहरी, जितनी डांटती उससे कई गुणा दुलारती, अमन इन दिनों बहुत शरारती हो गया था, जब से नूर घर में आई, वह एक जगह भी नहीं बैठता। जब देखो उछल-कुद करता रहता। एक अजीब सा अनकहा सा याराना बन गया था दोनो के बीच।

एक सुबह जब शबाना अमन को कोटेरे में दुध दी- “ले बेटा दूध और रोटी खा ले कल ईद है हम दोनो चलेंगे बाजार कपड़े खरीदने, जल्दी से खाले, काम तो खत्म होने का नाम ही नही लेता...अभी कपड़े भी धोने हैं....” शबाना बोलते हुए रूम में चली जाती है। जब वह बाहर आती है तो देखती है, अमन अपनी बकरी दोस्त की पीठ को सहला रहा है और नूर दूध पी रही है। “अरे कमबख्त, बकरी को दूध पीला देगा तो खुद क्या खाएगा, उसके लिए घास तो है ही... बकरी न ले ली अल्लाह कमस आफत मोल ले ली” इतना बोलते ही शबाना नूर को बरामदा के दूसरे कोने के खूंटे में बांध देती है और दूध का कटोरा जिसमें दूध लगभग समाप्त हो गया था को धोकर उसमें फिर से दूध ला कर अमन को पीने को दी। खुद शबाना एक टूल पर बैठ अपने बाल बनाने लगी और अपने मासूम बेटे को निहारने लगी, तभी उसका ध्यान अमन के आंखों पर गया, उसके दोनो छोटी छोटी आंखे नूर को लगातार देखे जा रहे थे, तभी मां बोली, दूध तो आराम से पी ले नूर कहां जा रही है। तभी मां की निगाहें नूर की तरफ मुड़ी उन्होंने पहली बार देखा कि नूर की आंखे निहायत ही खुबशुरत है, बिजली जैसी कौंध रहे थे है उसके नन्हें आखें, जब वह पलक झपकती तो ऐसा लगता कि बल्ब जल-बूझ रहे हो। पता नहीं क्यों मां को नूर पर बहुत प्यार आया, वह झपट से ऊठी और घर के मेन दरवाजे के बाहर ऱखी घास में से दो मुठ्ठी उठा ले आयी और नूर को दे दी खाने के लिए। तसली से वापस टूल पर बैठ गई और मन में सोचने लगी, कितनी प्यारी है, अल्लाह की कारीगरी का जवाब नहीं। तभी दरवाजा ठक-ठकाने की आवाज़ आई....ठक-ठक...’’अमन की अम्मी दरवाजा खोलो’’....नूर की खूबसूरती में खोई शबाना का ध्यान टूटा, और दरवाजे की तरफ तेज़ गति से लपकी....अरे आप आ गए...दरअसल शबाना के शोहर असरफ आज मालिक से जल्दी छुट्टी लेकर आया था ताकि वह ईद की खरीदारी परिवार के साथ कर सके। असरफ ने आज अपने मालिक से अपने तनख्वा में से कुछ एंडवांस मांग लिया था।.... “अरे तुम अभी तक तैयार नहीं, हुई, बाजार जाना है या नहीं....अमन को भी तैयार नहीं किया”, थोड़ी नाराजगी जताते हुए असरफ खाटिए पर बैठ गया। अब्बू को देख अमन उनके पास दौड़ा चला आया। “अरे आजा मेरा जिगर का टुकड़ा“ कहते हुए असरफ अमन को अपने पास बैठा लिया।
“कुछ खाएंगे आप?” शबाना ने पूछा। असरफ ने कहा “नहीं बेगम बस तुम तैयार हो जाओ झट से...... ”

कुछ देर बाद तीनों बाजार के लिए निकल गए। सूरज ढलान पर था, पहाड़ो के बीच छोटे से बाजार में सरगर्मी थी, ईद की वजह से कुछ ज्यादा ही भीड़ थी, सभी दुकानदारों को अपने समानों को बेचने की बड़ी जल्दी थी....दुकानदार पूरे जोश से बोली लगा रहा था.... “”सेवईयां लेलो.... “ तो कहीं से आवज आ रही थी “सस्ते फल ले लों.....” अमन अब्बू के आथ पकड़े चारो ओर देख रहा था। पाकवान के समानों से शबाना ने थैले भर लिए थें.....अमन के लिए कुर्ता-पजामा भी लिया...असरफ और शबाना ने खुद के लिए कुछ नहीं लिया क्योंकि हाल ही में असरफ ने अपनी बहन की शादी में खुद के लिए कुर्ता पैजामा और अपनी बेगम के लिए कुर्ती लिया था।

तीनो खुशी खुशी बाजार से घर आ रहे थें सबसे ज्यादा अमन खुश था क्योंकि उसके अब्बू ने उसके दोस्त नूर के लिए एक घंटी दिलाई थी। वे जैसे ही घर पहुंचे, अमन दौड़ता हुआ गया और नूर को ऊठा कर अब्बू के पास ले या....”अब्बू इसे घंटी पहला दो ना” अपनी प्यरी तुतलाती आवाज में अमन ने असरफ को कहा। असरफ ने बकरी को घंटी पहना दी। घंटी लगते ही नूर छलांगे मारने लगी, अमन भी उसके साथ उछल कुद करने लगा।

तभी बाहर से कुछ लोगो के दौड़ने आवाज़े आई....धड़प...धड़प...धड़प...ये आवज और तेज़ हो गई तभी धांए धांए गोली चलने की कई आवाजे सुनाई दी....असरफ जो खटिए पर लेटा था वह तुरंत ऊठ बैठा, उधर शबाना का ध्यान अमन पर गया, अमन नूर के साथ दरवाजे के चौखट पर खेल रहा था शबाना अमन को अदंर लाने के लिए दौड़ी जैसे ही शबाना ने अमन को गौद में ऊठाने वाली थी, वह देखी एक बदूंक की गोली अमन की पीठ की ओर चली आ रही है, तभी शबाना बेटे को बचाने के लिए अपनी पीठ गोली की ओर कर देती है, जैसे ही गोली शाबाना के पीठ पर लगी, शबाना धड़ाम से नीचे गीरी।....असरफ तेजी से शबाना की तरफ दौड़ा...शबाना बेसुध हो गई थी, असरफ उसके सर को गोद में लेकर मदद मदद चिल्लाने लगा....अमन स्तब्ध था....कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहा था...उस नन्ही सी जान को समझ में नहीं आ रहा था की क्या हो रहा है..तभी गोलिएं आवज ओर बढ़ी और कुछ छण बाद बंद हो गई...गोलियों की आवाज बंद होते ही पड़ोसियों का उसके घर पर ताता लग गया....तभी भीड़ में किसी ने कहा “इसे जल्दी से होस्पीटल ले चलों....”तभी एक बुजुर्ग ने शबाना के नब्ज को टटोला और कहा “अब शबाना नहीं रही....”
दरअसल उस दिन कुछ आतंकवादी गांव में घुस आएं थें और सुरक्षा जवानों के साथ उनका मुठभेड़ हुआ जिसमें शबाना की जान चली गई....इसतरह अमन के घर क्यामत आ गई 6 साल के मासूम से उसकी मां छीन ली गई। अगले दिन ईद तो आयी पर अल्लाहताला ने अमन से उसकी प्यारी मां को अपने पास बुला लिया था।

अब असरफ दिन में दुकान चला जाता और अमन नूर के साथ ही पूरा दिन रहता......मां के गुजरने के बाद अमन नूर के ओर करीब आ गया था....लेकिन अमन अब पहले वाला नटखट और चंचल नहीं रहा, अब अक्सर वह खुले मैदान में बैठा नूर को घास खाते निहारता रहता। इसी तरह मायूसी में कुछ महीने निकल गएं। असरफ ने अमन की परवरीश को ध्यान में रखते हुए दूसरी शादी कर ली। दूसरी मां तो आ गई पर अमन का मन कुछ और ही ढुंढता रहता। सौतेली मां हालंकि प्यार में कोई कमी नहीं रखती पर अमन का मन शांत हो गया था। कुछ समय बाद असरफ ने अमन का दाखिला पास के सरकारी स्कूल में कर दिया। अमन अब अपने ऊम्र के हिसाब से काफी परिपक्व हो गया था। स्कूल के लिए वह खुद ही तैयार होता, स्कूल जाने से पहले नूर को इतना घास और पानी दे कर जाता की वह भूखा ना रहे....ऐसे ही समय निकलता गया।

.....अमन पढ़ाई में बहुत अच्छा करने लगा.....शिक्षक ने उसे बताया था की उसके राज्य पर आतंकवाद का साया मंडरा रहा है....अब वह समझने लगा था कि स्कूल से घर आने वाले रासतों पर बंदूक लिए आर्मी के जवान क्यों खड़े दिखते हैं....अमन का दिनचर्या और बच्चों से अलग हो गया था नूर ओर किताबें उसकी दुनिया बन गई थी। उसने कोई ओर दोस्त भी नहीं बनाया...समय बितता चला गया और अब अमन 10वीं के बॉर्ड में पहुंच गया। अमन बॉर्ड परिक्षा में अव्वल आया और उसे छात्रवृति मिली....अब नूर भी काफी बड़ी हो गई थी। अमन को कॉलेज में दाखिला लेना था लेकिन गांव में कॉलेज नहीं था.....फिर अमन को घर छोड़ 100 किमी दूर शरह जाना पड़ा...अमन का मन नूर को छोड़ने का नहीं था लेकिन अबू ओर दूसरी अम्मी के आश्वासन के बाद अमन नूर को छोड़ कर जाने को तैयार हो गया....जाते वक्त मानो नूर समझ गई थी अमन कि अमन उसे छोड़ कर जा रहा है....अमन अब शहर में कॉलेज के होस्टल में रहने लगा। जब वह तकरीबन 2 महीने बाद छुट्टियों में घर आया तो नूर उस से चिपक गई....उसके शर्ट को दुलार से चाटने लगी ओर खुशी म्मैं म्मैं करने लगी। अभी अमन हाथ मुहं भी नहीं धोया था और नूर के शरीर पर हाथ फेर रहा था तभी अचानक से नूर गीर परी...अमन ने नूर को हिलाया...अब्बू-अम्मी देखो ना नूर को क्या हो गया....दोनो दौड़े आए और नूर को हिलाने लगे लेकिन नूर दुसरी दुनिया में जा चुकी थी। नूर अब बुढ़ी हो चुकी थी। प्रकृति ने बकरी और मनुष्य के साथ को बहुत ही छोटा बनाया है। प्रकृति के नियम के आगे दोनो की दोस्ती हार गई। आज अमन फिर से अकेला हो गया, मां के जाने के बाद अमन के आंखों में पहली बार आंसू आएं....अमन बहुत गंभीर और मायूस सा रहने लगा, हालंकि पढ़ायी में अभी भी वह अव्वल था.....अमन बाहर से जितना शांत उसके अंदर उतना ही शोर था .....कुछ तो था उसके मन में जो उसे कचोटता रहता था....फिर उसने अपनी भावनाओं को कलम से उतारना शुरू किया।
ऐ जिंदगी तू इतना गमगीन क्यों हैं,
क्या तेरी भी अम्मी तेरे पास नहीं....

-------------------
पार्ट-2

उसके कविताओं के शब्दों में जान थी, संवेदना थी आक्रोश था जो भी सुनता मंत्रमुग्ध हो जाता.....बात स्वतंत्रता दिवस की है, कॉलेज में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए थें.....उसमें अमन ने भी भाग लिया था....उसकी कविता.....
ऐ देश तू बता इतना सहता है कैसे,
कोई तोड़ता तुझे, कोई तुझे बांटता,
धर्म की तीर तेरी छाती पर भेदता,
गरीबी की जख्म पर पूंजीपतियों का नमक,
बेटियों को दहेज के लिए जलता देखना,
बेटो को दूश्मन की गोलियां खाते देखना,
आतंकवाद छीन रहा है बेटों को मां से,
ऐ देश बता तू इतना सहता है कैसे

इस कविता ने जैसे सब को हिला दिया था.........17 साल की रीना जो की कंप्यूटर साइंस की स्टूडेंट थी उसकी ताली बजती ही जा रही थी जबकि सबने ताली बजाना बंद कर दिया था। अमन का मासूम चेहरा और यह गंभीर कवीता रीना के मन को छू गया था।

“अब बस कर तेरी ताली बजाने से वह आकर गले नहीं लग जाएगा” रीना की सहेली रोज़ी उसके हाथों को रोकते हुए बोली....’दत पगली....’ बोलकर रीना स्टेज की सीढ़ीयों के पास अचानक से अमन के सामने आकर बोली....”नाइस पोयम”  अमन ने धीमी आवज में कहा “जी, शुक्रिया”....रीना ने और ऊर्जा के साथ कहा ”व्हिच सेक्शन”....”जी आर्ट्स” अमन ने जवाब दिया....अमन शर्मिला तो था ही क्या मजाल थी की उसकी निगाहें रीना को जी भर देख पाती,.....अरे अमन इधर आ....आसिफ उसके दोस्त ने बुलाया....अमन रीना को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाता है.....रीना अभी अभी कॉलेज में आई थी...बहुत चंचल मन था उसका...काली आंखे.....घुंघराले बाल...तीतली जैसे लड़कपन था उसमें कभी एक जगह नहीं बैठती तभी अपने पापा से डांट सुनती रहती....’behave yourself….no more you’re a kid’ उसके पापा जो एक आर्मी में मेजर थें हमेशा सख्ती से उसे समझाते लेकिन रीना कहां सुनने वालो में से थी...उसके खुद के रूल बुक थें.....उस शाम घर आते ही कंप्यूटर ऑन किया और फेसबूक पर अमन को ढूंढने लगी....एक ही कॉलेज के थें दोनो इसलिए अमन आसानी से मिल गया....रीना ने फेसबूक पर तुरंत फ्रेड रिक्वेस्ट भेजा और चैट बॉक्स में हाय लिखा...फिर अमन के वाल पर लिखी कविताओं को पढ़ने लगी.......फिर जाने किस ख्याल में वह खो गई...  “10 बज गए बेटा, आजा खाना खा ले” मां की आवज़ सुनते ही उसका ध्यान टूटा लेकिन उसके चेहरे पर मुसकुराहट थी जैसे वह कोई सुदंर सा सपना देख रही थी। रीना अपनी आंखो को मलते हुए बोली ...”आ रही हूँ मां”.....उस रात वह अमन की कविताओं में खो सी गई थी। अगले दिन कॉलेज में रीना आते ही आर्ट्स सेक्शन की तरफ गई....’’आपने अमन को कहीं देखा है?’’ एक स्टूडेंट से रीना पूछी। “जी वह लॉन में बैठा है”.....रीना तेज़ी से अमन की तरफ गई और बोली ...”hey! how are you…..last night I sent you friend request, have you accepted….मैने चैट पर भी हाई लिखा था”....अमन घबड़ा सा गया उसने कभी ऐसे लड़कियों से बात नहीं की थी...वह धीमी आवज़ में बोला “जी, नहीं देखा...” रीना कुछ और सुनना चहती थी उसके जुबां से पर अमन के तो शब्द ही थम से गए थें। “its all right, I’m Reena, can we be friends”…..रीना अपना हाथ हैंडसेक के लिए बढ़ाते हुए बोली....अमन को पहली बार महसूस हो रहा था मानो उसके हाथ किसी ने बांध दिए हो...फिर भी शर्मिला अमन उसके हाथों को हलके से छुते हुए बस इतना बोल पाया...”जी, क्लास का वक्त हो गया है...” और यह बोलते हुए वह क्लाश की ओर चल देता है....यह पहली बार था कि किसी लड़के ने रीना को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। रीना को थोड़ा बुरा लगा पर कुछ सोचते हुए अपने क्लाश की ओर चल पड़ी।

समय बितता गया...अमन ने फेसबूक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर तो लिया था पर कॉलेज में रीना से बात करने से बहुत हिचकिचाता था। अब दोनो के बीच चैट बॉक्स में ही बाते होती थी....अमन ने बता दिया था की वह कॉलेज में बात नहीं कर पाएगा। ऱीना तैयार हो गई...अब दोनो की दोस्ती के साल हो गए थे.....रीना मन ही मन अमन से प्यार करने लगी थी....दोनो की दोस्ती के एक साल होने के अवसर पर दोनो क्लास के बाद कॉलेज के पास ही एक रेस्त्रां में मिलने का प्लान बनाया.....कॉलेज खतम होते ही रीना जल्द से जल्द घर जाना चाहती थी लेकिन आज 4 जल्दी से बज ही नहीं रहा था...रीना क्लास के दौरान बार बार घड़ी देखती....आखिर 4 बजा ही गया और लगभग दौड़ते हुए वह कॉलेज से निकली और घर जाने लगी...अजीब सी खुशी थी उसके मन में...घर जाते ही फ्रेश होकर....म्यूजीक सिस्टम पर अपना प्यारा गाना...आज मैं ऊपर आसमां नीचे.... बजा कर तैयार होने लगी। बाल पर कंघे लगाते वक्त सोचने लगी कि कैसे उसे बताऊंगी की मैं उससे प्यार.....”अरे आवज़ कम कर” मां की चिल्लाने की आवाज आई। आज वह अपनी फेवरेट रेड कलर की लोंग फ्रांक पहन कर अमन से मिलने जाने वाली थी। रेड फ्राक, गुलाबी लिप्सटिक, आंखों पर काजल की पतली सी लाईनें और माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ रीना किसी कलाकर की मोहक मूर्त जैसी खूबसूरत लग रही थी। रीना अपनी बैग ऊठाई और अपने रूम से बाहर निकल मेन दरवाजे तक ही पहूंची ही थी की “अरे सजधज के कहां चली दी मैडम” मां ने ताना मारने के लहजे में कहा। “कहां जाऊंगी मां, सहेली का जन्मदिन है” कहते हुए दरवाजा तेज़ी से खोलते हुए बाहर चली गई।

रेस्त्रां में पहुंचते ही रीना ने देखा अमन ब्लू जींस और सफेद शर्ट के ऊपर लाल रंग की नेहरू कोर्ट पहने बहुत ही सालिन लग रहा था। “आ गई आप, बैठिएं....क्या लेंगी आप” अमन ने रीना को कुर्सी ऑफर करते हुए बोला.....’’तुम, जो कहो’’ रीना अमन की तरफ नज़र ऊठाते हुए बोली, जैसे ही अमन की नज़र रीना की आंखों की तरफ गई, अमन की सांसे कुछ क्षण के लिए रूक सी गई, रीना की आंखों में गजब का आकर्षण था, खो गया था अमन मृगनैनी रीना की आंखो की खूबसूरती में। “क्या हुआ”, रीना ने अमन को चुप देख बोली। अमन जैसे गहरी नींद से जागा हो “कुछ भी तो नही” हरबराते हुए बोला। चंचल मीजाज की रीना वह भी गंभीर लग रही थी चुप सी जैसे शब्दों के सैलाब किसी हिचकिचाहट की वजह से शांत हो.... “अरे आज तुम इतनी चुप-चुप क्यों हो” अमन आश्चर्रय करते हुए बोला.... रीना ने अपने गुलाबी लिप्स्टीक से सजे होटो में जान भरते हुए बोली “वहहह मैं तुम से प्या.....” “ये चाय और कुछ साहब” वेटर चाय रखते हुए बोलो....रीना मन में बोली “इसे अभी आना था, कितनी मुसकिल से इतनी हिम्मत आई थी और यह वेटर....”...ऊधर अमन रीना के मन में ऊठ रहे ऊफानों से बेखबर रीना के लिए चाय बनाते हुए बोला “सक्कर कितना डालूं?” “दो चमच” रीना धीमी आवाज़ में बोली। फिर चाय की चुसकी लेते हुए अमन ने कहा “तुम कुछ कह रही थी”.....रीना फिर से कुछ देर सोचकर लंबी सांस ली “मैं तुम से बहुत प्यार करती हूं” एक झटके में कह डाली। अमन को रीना पसंद थी पर उसने कभी प्यार के बारे में नहीं सोचा था। अमन एक टूक रीना को देखता रहा....वह असमंजस में था। इतनी अच्छी दोस्त का दिल कैसे तोड़ता, मां और फिर नूर के जाने के बाद रीना एकमात्र वह शख्स थी जिस से वह अपना सुख-दुख बाटंता था...बहुत कम समय में दोनों के बीच एक अनजाना रिश्ता बन गया था। “तुम चुप क्यों हो...." रीना नाराज़गी दिखाते हुए बोली। रीना के हाथों पर अपना हाथ रकते हुए अमन ने धीमे स्वर में कहा “रीना तुम बहुत प्यारी हो और मेरी बेस्ट फ्रेंड पर अभी हमे पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए....”। अपनी कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़कियों में से एक रीना जिस पर लड़के मर मिटते थें, उसे उम्मीद थी कि जिस दिन वह किसी लड़के को पसंद करेगी वह लड़का उस पर फिदा हो जाएगा। लेकिन यहां न तो कोई उत्साह था न ही अमन ने हां कहा था। रीना बहुत कोशिश की अमन की बातों का जवाब दे, इससे पहले होठ कुछ कह पाते उसके आंखों ने दगा दे दिया और प्यारी दोनों नयनों से आंसू उसके गालों पर लकीर बनाते हुए होठो तक आने लगी थी।
“अरे, पागल रो क्यों रही हो” अपने हाथों को उसके गालों पर फेरते हुए अमन ने कहा....अमन के हाथो को रोकते हुए, रीना ऊठी और अपनी बैग ऊठाते हुए तेज़ कदम से रेस्त्रां के दरवाजे की ओर बढ़ी। अमन भी पीछे उसे रोकने के लिए बढ़ा पर लगभग दोड़ते हुए रीना एक रिक्शा पर बैठ गई। “भईया, आर्मी क्वाटर चलिए...” रीना खुद को संभालते हुए बोली।
अमन रूका हुआ...बिना पलक झपके रिक्शे को तब तक देखता रहा जब तक वह आगे मुड़ नहीं गया। पूरी रात दोनों को नींद नहीं आई। अगले दिन दोनो कॉलेज आएं। अमन रीना को सहेलियों के साथ क्लाशरूम के बाहर खड़ी देख, उसे हाई कहने उसके पास गया। रीना की आंखे रूखी सी थी मानों दोनों नयोनों से रातभर सावन बरसा हो। रीना हाय का जवाब दिए बगैर क्लाशरूम में चली गई। अमन उसकी पीड़ा को समझ रहा था, लेकिन कशमश में था, उसे अपनी पढ़ाई और सपने, प्यार-स्यार से बड़े लग रहे थें। साथ ही वह रीना को दुखी भी नहीं देखना चहता था। वह चहता था कि रीना पहले की तरह ही उस से बाते करें। उस रात भी रीना को नींद नहीं आ रही थी, रात को 2 बजे थें जब फेसबूक खोला तो अमन का मैसेज आया हुआ था, “Sorry miss you”. लेकिन रीना को गुस्सा आ रहा था “खुद को क्या समझता है” मन में रीना बोलते हुए फेसबूक से अमन को अनफ्रेंड कर दिया।
अगले दिन रीना कॉलेज नहीं आई, अमन समझ गया था। अमन ने सोचा कल वह आ जाएगी तो उस से बात करेगा। लेकिन वह कल भी नहीं आई। अमन ने उसके क्लाश मेट से पूछा “रीना कॉलेज क्यों नहीं आ रही है”, रीना के क्लाशमेट ने कहा उसके पापा का ट्रांसफर हो गया इसलिए वह कहीं दुसरे शहर चली गई। अमन हिल सा गया यह सुनकर, वह एक बार उससे मिलना चाहता था, सॉरी बोलना चाहता था। अमन को रीना की गैरमौजूदगी ने उसे और गंभीर बना दिया, अब वह बस किताबों के साथ ही दिखता था। अब उसका नया दोस्त किताब और कलम था।
वह चली गई जैसे
मन पंक्षी के पंख कट गए,
वादियां हसीं तो है पर,
उड़ने के लिए पंख नहीं
पार्ट-3
अमन की लेखनी में और गहराई आ गई ऊधर पढ़ाई में भी वह क्रीतिमान स्थापित करने लगा। देखते ही देखते 2 साल निकल गए। आगे की पढ़ाई के लिए अमन को छात्रवृति मिली और वह मास्टर की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आ गया। दिल्ली के मशहूर यूनिवर्सिटी जेएनयू के राजनीतिशासत्र के विभाग में उसे दाखिला मिला। अमन पहली बार दिल्ली आया था, इस शहर में हर चीज बड़ी बड़ी दिख रही था। यूनिवर्सिटी के अदंर दीवारों पर बड़े बड़े चित्र बने हुए थें किसी में लिखा था “पूंजीवाद मुर्दाबाद” किसी में लिखा हुआ था “सामंतवाद मुर्दाबाद” पर वह तब चौंक गया जब एक दीवार पर लिखा था “मुझे कश्मीर की आजादी चाहिए”। उसे कश्मीर की आजादी की बात बहुत बुरी लगी। जेनयू के होस्टल में अमन को एक कमरा मिला था। अब अमन को राजनीति की समझ हो रही थी, शांत रहने वाला अमन अब राजनीतिक विषयों पर गर्मागर्म बहस करता। “कश्मीरी को आजादी मिले ना मिले उन्हें सेनारहीत अच्छी सरकार चाहिए” वह कई बार बहस के दौरान कश्मीरियों की समस्या पर जोरदार बाते करता। उसकी लाजवाब बाते सुन कर सब सन रह जाते, कई छात्रों ने उसके भाषण की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगे।

एक रात शाम जब अमन अपने फेसबूक पर कविता लिख रहा था तभी एक पिंग आया। “सलाम वालेकुम, तुम्हें कश्मीरियों से प्यार नहीं” किसी सलिम जफर का यह मैसेज था। “वालेकुम असलाम, मुझे क्यों नहीं कश्मीरियों से प्यार नहीं होगा, कश्मीर मेरा घर है”। “तो घर की आजादी के लिए, क्यों नहीं लड़ते? क्या नहीं दिखता काफिरों की फौज कैसे कश्मीरियों पर कहर ढा रहे हैं,” उस अनजान सलिम जफर ने गुस्से के लहजे में लिखा। अमन को भी गुस्सा आया पर अमन ने लिखा “जनाब, जुल्म सेना कर रही है, या देहसतगर्द जो लोकतंत्र को छोड़ अथियार उठा लिए हैं” यह लिखने के बाद अमन ने उसे ब्लॉक कर दिया। अमन इस बात को भूल कर कॉलेज की राजनीति और अपने सपने में खो गया। कुछ महिने बाद अमन जब शाम को दिल्ली के एक पार्क में टहल रहा था तभी उसे पीछे से किसी ने किसी भारी चीज से मारा और वह बेहोश हो गया। कुछ घंटो बाद जब आखें खुली तो वह खुद को एक बड़े से कमरे में पाया वहां बदूंक लिए कई सारे लोग कूर्सी पर बैठे थें पहनावे से वे कश्मिरी ही लग रहे थें। उन में से एक अमन के सर पर हाथ रखते हुए कहा, “अल्लाह ने तुम्हें एक नेक काम के लिए चुना है, हम कश्मीरी, कश्मीर को आजाद करा के ही दम लेंगे हम कमजोर नहीं।“ अमन समझ गया था कि वे आतंकवादी हैं और उन्हें न कहने का मतलब मौत था। अमन खुद को थोड़ा सहज होते हुए कहा,“जनाब, ये लम्बी लड़ाई है और इसके लिए हमे रणनीति बनानी होगी, हमें कई देशों की मदद की जरूरत होगी,”। अमन उनहें कन्वेश करते हुए बताता है कि उसने प्लान बनाया है कि वह छात्र संगठन की मदद से अमेरिका, गल्फ कंट्री में जा कर कश्मीर की आजादी के लिए समर्थन जुटाएगा। फिर अपनी बात को साबित करने के लिए अमन कहता है “जनाब आप अपना मोबाइल फोन दिखाएं मैं बताता हूं अपने छात्रसंगठन के बारे में जो आजाद कश्मीर के लिए दिल्ली में आवाज उठाता हैं।“ उसमें से एक आतंकी उसे मोबाइल देता है। अमन मोबाइल फोन लेकर अपना फेसबूक अकाऊंट खोलता है और एक प्रो पाकिस्तान पेज को दिखाता है, और एक पोस्ट जिस पर लिखा था वी वांट फ्री कश्मीर उस पोस्ट के कंमेट में अमन इंसाअल्लाह लिख देता है फिर लॉग आउट कर मुबाइल वापस कर देता है। वे आतंकवादी जब अमन की बातो पर पूरी तरह से आश्वस्त हो जाते हैं तब अमन के आंखों पर पट्टी बांध कर अमन को बेहोसी का इंजेक्शन दे देता है। जब अमन को होस आता है तब अमन वापस उसी पार्क में खुद को पाता है। अमन अब घबड़ाया हुआ था वह अब क्या करे इसी में उलझा हुआ था। अमन होस्टल पहुंचता है और फिर अपने होस्टल के फोन से 100 पर कॉल कर सब कुछ बता देता है साथ ही वह यह बताता है कि उस पर नज़र रखी जा रही है। कुछ दे बाद ही उसके कमरे में एक व्यक्ति किताब हाथों में लिए उए अंदर आता है। “जी, फरमाइए” अमन ने कहा उस व्यक्ति से... “जी अंदर आने दे फिर बताता हूँ”। अंदर आते ही उस व्यक्ति ने अपना कार्ड दिखाया। वह व्यक्ति आईबी से था 100 पर कॉल आने के बाद वह इंक्वायरी के लिए आया था। “तुम डरो नहीं हम तुम्हारे साथ है बताओ क्या जानते हो” उस व्यक्ति ने बोला। “सर, मैं आपकी मदद कर सकता हूँ, लेकिन आप मेरे बारे में किसी को बताएंगे नहीं”। उस अधिकारी ने कहा “ठीक है”। “सर मैंने अपना फेसबूक अकाऊंट खोला था वहां अगर आप लास्ट यूज ट्रेस करें तो पता चल जाएगा की वे लोग कहां रूके हैं”। अमन का फेसबूक का पासवर्ड उस व्यक्ति ने किसी अपने मोबाईल से भेजा और वहां से चल दिया। 2 घंटे बाद ही टीवी पर समाचार आया की 20 आतंकवादी जो कि पुरानी दिल्ली के मकान में छिपे थें वे मारे गएं। अमन को फिर शाम को वह अधिकारी मिला और कहा “डरो नहीं कैंपस में कई पुलिस वाले सिविल ड्रेस में है और वे तुम्हारी सुरक्षा करेंगे, तुम अपनी पढ़ाई करों, देश को तुम पर नाज़ है, किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो याद करना”, यह कहते हुए उस अधिकारी ने अपना नम्बर दिया।

समय बितता गया। जेएनयू में 1 साल हो गए, अमन अब सेंकड ईयर में पहूंच गया था। अब वह समय निकाल कर यूपीएसी की तैयारी करने लगा। उसने अगले एक साल में जबर्दस्त तैयारी की, छात्रवृति के पैसो को बचा कर एक कोचिंग भी ज्वाईन किया। अमन अब अपनी यूपीएससी की पहले परिक्षा में बैठने को तैयार था। परिक्षा आपेक्षा से ज्यादा बेहतर गया। अमन पूरे देश में तिसरे स्थान पर आया। अमन ने नौकरी के लिए आईपीएस को चुना और अब अमन एक बड़ा पुलिस अधिकारी की बन चुका था। इन दिनों कश्मीर में आय दिन आतंकी हमले हुआ करते थें। अमन की पोस्टिंग दिल्ली में ही थी। एक सरकारी फैसले के बाद अमन सहित देश के 10 युवा पुलिस अधिकारियों को कश्मीर में पोस्टिंग कर की गई। अपने घर में पोस्टिंग पा कर अमन बहुत खुश था। वह दिल से कश्मीर की वादियों में शांति लाना चाहता था। श्रीनगर में एक मींटिग हुई, मीटिंग में बताया गया की इन 10 युवाओ को अडंरकवर एजेंट बन कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मिर जाएंगे और रैकी कर के वापस आएंगे। यह सीक्रेट और बेहद खतरनाक ऑपरेशन था। अमन कश्मीर की खुशहाली के लिए कुछ भी करने को तैयार था। बताया गया कि अमन और दुसरे युवा अधिकारियों की ट्रेनिंग दिल्ली में दी जाएगी। अमन को एक आर्मी ऑफिसर का विजिटिंग कार्ड दिया गया और कहा गया की दिल्ली जाकर वह इनसे मिले।

अमन दिल्ली पहुंचा, डिफेंस कॉलनी के एक बंगलानुमा घर में उस आर्मी ऑफिसर से मिलने पहुंचा। जैसे ही अमन ने बेल बजाया। कुछ मीनट बाद एक लड़की की आवाज गेट के उस पार से आई। “यस, हू इज़ देयर”, यह आवाज जानी पहचानी लगी पर अमन को लगा दिल्ली में वह किसको वह जानता है, फिर वह अपना कार्ड गार्ड को देता है और कहता है मैडम को दे दो और कहो “आई वांटेड टू मीट कर्नल शर्मा”। जैसे ही 23 साल की युवती कार्ड को देखती है जिसमें लिखा होता है आईपीएस अमन वह गेट की तरफ बढ़ते हुए वह देखती है कि व्हाइट रंग के अम्बेडर कार के पास एक हेंडसम ऑफिसर काले चश्मा पहन खड़ा है। अमन को देखते ही उस लड़की की खुशी का ठीकाना ना रहा। दरअसल वह युवती और कोई नहीं बल्कि रीना थी। रीना अमन को एक झलक में पहचान गई और पहचानती कैसे नहीं अमन उसका पहला प्यार जो था। “अरे अमन तुम यंहा, वहा! तुम तो आईपीएस बन गए व्आऊ यार” रीना उसे हाथ मिलाते हुए बोली। अमन को समझ में नहीं आ रहा था वह कैसे रियेक्ट करें। रीना उसकी सपनों की रानी थी, अकसर वह सपनों में रीना से मिलता रहता था पर कभी सोचा न था रीना सच में उसे दुबारा मिलेगी। अमन ने कहा “या, कर्नल शर्मा ने बुलाया है”। “अरे, ही इज़ माय डैड” रीना उसे अंदर बुलाते हुए बोली। “तुम बैठो, डैड पास में ही गए है, क्या लोगे”, अमन “कुछ नहीं..” दोनो आमने सामने सोफे पर बैठे थें। दोनो के जेहन में पुरानी दोस्ती या यूं कहिए कॉलेज वाला प्यार जीवंत हो गया। दोनो को बहुत कुछ कहना था लेकिन उत्सहा में दोनों की सांसे तेज़ चल रही थी, सांस को संभाले या शब्दो को बुने आखिर क्या बताएं क्या पुछे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। “हेलो, जेनटल मैन” कर्नल शर्मा आते ही अमन सिधा खड़ा हो गया। “रीना यू मे गो नाऊ” कर्नल शर्मा ने कहा। फिर दोनो के बीच मीटिंग हुई। रीना रूम के बाहर मीटिंग खत्म होने का बेसबरी से इंतेजार कर रही थी। मींटिंग खत्म होते ही अमन बाहर की ओर आगे बढ़ा तभी रीना आई और बोली “आई, वांट योर नम्बर”। “कार्ड दिया तो है” यह बोलते अमन अपनी कार की तरफ बढ़ गया। कार में बैठते ही अमन के मुबाइल पर मैसज आया... “मिलना है तुमसे कन्नाउट प्लेस में अंब्रेला रेंस्त्रा में शाम 5 बजे”। अमन ने रिप्लाई किया “ओके”। अमन मन ही मन में खुश हो रहा था। उसने न जाने कब से रीना के लिए असिम प्यार को दबा रखा था। लेकिन उसे यह भी डर था कि सालो बाद कहीं उसे किसी ओर से प्यार ना हो गया हो। शाम को अमन रेंस्त्रा पहुंचा वह जींस और हाफ शर्ट में क्यो खुब जच रहा था तभी मध्यम गुलाभी रौशनी और हल्का सा म्युजिक के बीच रीना स्कर्ट और टॉप पहने हाथों में बड़ा सा बटुया लिए उसके सामने आ बैठी।
“तुम अब भी वैसी ही खूबसूरत लग रही हो” अमन ने पूरे आत्मविश्वास से कहा। अब अमन बदला बदला सा लग रहा था, इस से पहले रीना जवाब देती अमन ने एक सवाल पुछ दिया “तुम मुझ से मिलने आई, तुम्हारे ब्वाय फ्रेंड को बुरा नहीं लगेगा।”। रीना मुसकुराते हुए, “हां बहुत बूरा मानेगा, लेकिन झूठ बोलकर आईं हूं” यह सुनते ही अमन का चेहरा मुर्झा सा गया और वह चुप हो गया। रीना अचानक से कुर्सी से ऊठी और अमन की तरफ आगे जाकर झुक कर उसके गालो को किस कर कर बोली “स्टील लव यू इंडियट, आई हेव नो ब्वाय फ्रेंड”. इस बार अमन ने बीना देर किए बोला “लव यू टू, इट वाज़ आलवेज़ देयर” फिर अमन ने बताया की वह रीना को कितना मिस किया और खुद कितना ग्लानी महसूस किया। दिल्ली में 1 महिने की ट्रेनिंग थी ट्रेनिंग के दौड़ान लगभग रोज शाम वे मिलतें ट्रेनिंग खत्म होने वाले दिन अमन ने रीना से कहा “हमें घर वालो से बात करनी चाहिए”। रीना ने कहा “वह पहले ही बता चुकी है और घर वालो कोई ऐतराज़ नहीं है”। अब अमन की खुशी का ठीकाना ना था। अमन सिक्रेट ऑपरेशन में जाने से पहले रीना और उसके परिवार से मिलकर श्रीनगर के लिए निकल जाता है।

अमन और उसके दस साथियों को चरवाह बना कर पीओके के मुजफराबात पहुंचाने के लिए निकल जाते हैं । रास्ते में जाते वक्त आतंकवादी उन पर अटैक कर देते हैं दोनो तरफ से फायरिंग होती है। इसी दौड़ान एक बकरे के बच्चे जो झूंड में घास चढ़ रहे थें को गोली लग जाती है, अमन उस मेमने की तरफ दौड़ता है तभी एक गोली अमन के पांव पर भी लग जाती है “आह, आई एम फाइन, उस मेमने को बचाव” अमन अपने सहयोगियो को कहता है। मेमना दर्द से कहराह रही थी अमन को भी दर्द हो रहा था पर उसकी निगाएं मेमने पर थी जैसै उसका बचमन का दोस्त नूर उसके सामने कहरहा रही हो। इस दर्द ने अमन को अपने साथी नूर की याद दिला थी, लग रहा था यह वही कश्मीर है फिर से नूर उसे छोड़ कर जा रही है। “नूर, मत जाओ मुझे छोड़ कर” रोते हुए अमन चिखने लगा.... “नूर, नूर”.....उधर गोलिया चल रही थी, सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और अमन और मेमने को अस्पताल पहुंचाया। अमन बेहोश था। जब अमन को होश आया तो उसने देखा मेमने के पांव में पट्टी लगी थी और रीना उसे गोद में लेकर होस्पीटल के बेड के पास ठीक उसके के बगल में बैठी थी। “ये रही तुम्हारी नूर” रीना ने मुस्कुराते हुए अमन से कहा। अमन नूर को अपने गोद में लेते हुए उसके रेश्मी शरीर को सहलाने लगा, सहलाते हुए उसे ऐसा लग रहा था जैसे अम्मी की उसे कह रही हो ‘बेटा मैं तुम्हारे साथ ही हूं’