
हां, माना अंधेरा हुआ और घना,
रास्ता घेरे निराशा है खड़ा,
चुप है शांत है मन,
पर मनोबल नहीं टूटा,
बढ़ेगा लड़ेगा जीतेगा है विश्वास,
छाले पांव का कह रहा
न रूक ऐ राही
चलना ही कर्म है,
लड़ना ही धर्म है,
सपनों को यूं न मरने दे,
संघर्ष कर,
जबतक है सांस,
यूद्ध बाकी है
आस बाकी है,
मन के चराग में आंच बाकी है,
अंधकार को हारना ही होगा,
सुबह को आना ही होगा,
जो तू करता रहेगा प्रहार,
सपना तेरा होगा साकार,
झोपड़ी में जन्मे सपने कमजोर नहीं होते
दर्द, पीड़ा और ठोकर तो हमराही हैं,
संघर्षशील व्यक्ति के कदम नहीं रूकते,
नदी कभी नहीं रूकी,
हिमालय कभी नहीं झूका,
तू तो खुदा का नेक बंदा है,
चलता रह, चलता रह।
No comments:
Post a Comment