Thursday, 6 September 2018

आरक्षण विरोधी तुम स्वार्थी हो।


आरक्षण को ऐसे समझिए, हमारे परिवार में एक व्यक्ति बीमार होता है तो उसे ज्यादा दुध या दुसरी खाने की पौष्टिक चीजे औरो के मुकाबले ज्यादा दी जाती है। यह गैर-बराबरी है पर क्योंकि वह सदस्य बीमार है इसलिए एक की तरफ झुकावं ज्यादा है। ज्यादातर आरक्षण के विरोधी रिसर्च नहीं करते। आरक्षण जरूरतमंदो को दिया जाता है।


आरक्षण विरोधियों को न्याय की चिंता नहीं है अपितू ईर्ष्या है क्योंकि सदियों से जो इनकी गुलामी करते आएं हैं वे आज कैसे ऑफिस जा सकते हैं, नौकरी कर सकते हैं, उनके बच्चे कॉलेज जा सकते हैं। नज़र ऊठाकर वास्तविक्ता देखिए। आप अल्पसंख्यक है फिर भी हर जगह मौजूद है, शिक्षा, विज्ञान, उद्योग....किस किस क्षेत्र का जिक्र करूं हर जगह तो आपका ही आधिपत्य है फिर भी शोर मचा रहे हैं। 


सयंम से समझिए- 

1. क्रिमी लेयर नियम के तहत आरक्षण के लाभ ऊठाने वाले परिवारों को आगे इसका लाभ नहीं दिया जाता है। 


2. ईबीसी- इकनॉमिकली बैकवार्ड क्लास- जिसमें ज्यादातर जनरल कैटगरी के लोग आते हैं उनहें लाभ दिया जा रहा है। 


3. आदर्शरूप में आरक्षण न्यायसंगत नहीं है, पर आपको समझना होगा हमारा समाज आदर्श नहीं है। 


4. अगर आरक्षण बुरा है तो जातिगत ढांचे तो तोड़िए, कोई ऊंचा-नीचा ना रहे, आपकी बेटी से कोई पिछड़ी जाती का लड़का विवाह करे तो उसे मारा ना जाए... 


लिखने के लिए बहुत है, कम शब्दों में समझिए, हमारे बाप दादाओं ने जो इनहें जख्म दिए हैं उनहें हम आरक्षण के रूप में मरहम लगा रहे हैं। घमंड छोड़िए देश से प्यार है तो देश के पिछड़ो से भी प्यार करीए। लेकिन यह बात आप शायद ही समझे और समझेंगे भी कैसे कौन बताएगा, पिछड़ो की तकलीफ को कौन दिखाएगा, मूवीज़ में पिछड़ो की कहानियां कहां होती है, टीवी पर कहां कोई पिछड़ा समाज का एंकर है, अखबार पर भी आपका ही कब्जा है। दरअसल, पिछड़ों के रेप्रजेंटेशन की इतनी कमी है कि पिछड़ो के जख्मों पर कोई चर्चा ही नहीं करता। शर्म करो सोचो की आजादी के 70 सालों बाद भी पिछड़े समाज के लोग ही तुम्हारा पैखाना क्यों साफ करते हैं. सोचो?

No comments: