नहीं, नहीं बनना मुझे औरत,
मैं इंसान हूं इंसान ही रहने दो
मत कह मुझे देवी, दुर्गा और काली
अब बहुत हो गई तेरी मनमानी
बहुत देदी मैंने अपनी आजादी की बली
बस कर बंद कर अब और नहीं
धिक्कार है मर्द तुझ पर
तू बनावटी महानता दिखाता है,
ना तू न तेरा समाज महान है
नहीं, नहीं बनना मुझे औरत
मां बनकर तुझे जनमा,
खुद भले भूखी रही छाती से दुध तुझे पिलाया,
खुद धूप झेली पर आंचल की छाया तुझे दिया,
फिर तू कैसे भूल गया
तेरे रगो में बह रहा है एक औरत का खून,
वहीं औरत जिसके आबरू को तू लुटता
देख तू कितना एहसान फरामोश है,
औरत ने तुझे सांचा, ढाला और जीवंत मनुष्य बनाया,
औरत ने तुझे बेटा, पति, भाई, दोस्त बनाया
पर तू बलात्कारी बन गया,
मानव से दानव हो गया,
नहीं नहीं बनना मुझे औरत
औरत की छाती और योनी ही दिखती तुझे
औरत के अंदर का इंसान नहीं दिखता
क्यों न समझे तू
औरत के भी हैं बाराबर अधिकार,
कभी तो पूछ औरतों से
क्या उनको तेरी तरह अरमां नहीं
पर तू नहीं पूछेगा
तू उसे दबाए गा
बलात्कार करेगा
बीच सड़क नंगा घुमाएगा
सच में है तू राम का वंशज
सीता पर ही लांक्षण लगाएगा
तुम मर्दो साजिश कर,
हर बार पुरूषवाद के पिजंरे में औरत को बैठायगा
देवी देवी की राग कर
औरतों से अग्नि परिक्षा करवाएगा
नकारती हूँ तेरे समाज को
वाह रे तेरा समाज
मर्द को आजादी देता,
औरतों को गुलामी देता,
जब कोई महिला उड़ना चाहा
तेरे समाज ने उसके पंख के कतरना चाहा
तू मर्द है बस मर्द
इंसान नहीं,
जो तू इंसान होता
औरत को आबरू को तार तार न करता
अब औरत अपना हक नहीं मांगेगी,
औरत अपना हक छीन लेगी
होगा तुझे गुमान मर्द होने पर,
पर अब हम नहीं करेंगे तेरी गुलामी,
तुझे भूख लगेगी पर खाना मिलेगा न पानी
हर दर्द में तू मां मां चिल्लाएगा
पर ममत्व की मरहम लागाने वाली मां नहीं होगी।
मां नहीं होगी, मां नहीं होगी...

No comments:
Post a Comment