Monday, 20 August 2018



बिहार में जनमा और पला-बढ़ा हूं इसलिए जब भी बिहार से जुड़े लोगो से मिलता हूँ, संवेदना खुद पर खुद ही बाहर आने लगती है। आज ग्रेटर नोएडा में पटना के ही एक परिवार से मिला। उस परिवार के युवक जो की पटना में कोचिंग सेंटर चलाता है का कहना था कि बिहार अभी शेष भारत से 25 साल पीछे चल रहा है। उसका तर्क था की बिहारी युवाओं ने आधुनिक परिधान को तो धारण कर लिया है, यूट्युब और व्हाट्स अप से दोस्ती कर ली है पर सोच अभी भी पुरानी है। इस बात से तो मैं भी सहमत था। बिहारी युवाओं की सोच में आधुनिकता की बहुत कमी है। आधुनिकता से मेरा बतलब है, जात-पात से ऊपर की सोचना, महिलाओं को करियर बनाने का मौका देना, दहेज को ना कहना, सरकारी नौकरी के अलावा भी विकल्प ढूंढना और पूरे आत्मविश्वास से समाज को चुनौती देना।
इसी दौड़ान उनकी मां का कहना था कि बिहार बिहार ही रहेगा यह नहीं बदलेगा। मैंने तर्क दिया, जो समस्याएं बिहार में है वह पूरे भारत में थें लेकिन 70, 80, 90 के दशक में शेष भारत के समाज में परिवर्तन आया लेकिन बिहार में परिवर्तन नहीं आया। मैंने डंके की चोट पर कहा इसके लिए घर के बड़े जिम्मेदार क्योंकि बिहार में 30 की ऊम्र तक युवक को बच्चा ही माना जाता है। नए सोच रखने वाला युवाओं को अपने ही परिवार में विरोध का सामना करना पड़ता है।

बहरहाल, बिहार में सरकार से जितना हो पा रहा है वह कर रही है, अब जरूरत युवाओं को है कि वह समाज में परिवर्तन लाए, खास कर बिहारी लड़कियों से मेरा आवाहन है कि वे अब समाजिक दायरो को लांघे और अपना करियर बनाएं और समाज को आगे ले जाएं।

No comments: