दो दोस्त
राजू कुमार
दोनो ने एक दूसरे के कॉलर
पकड़ रखे थें, सांसे तेज़ चल रही थी बहुत गुस्से में थें दोनो, आंखे दोनो के लाल
हो गए थें। पर दोनो आंखे नहीं मिला पा रहे थें। और मिलाते भी कैसे जो हाथ एक दूसरे
को बचाने के लिए न जाने कितनो के गिरेबान को पकड़े थें वे आज एक दूसरे के गिरेबान
को जकड़ रखे हैं। दोनों टस से मस नहीं हो रहे थें। सबकी निगाहें दोनो पर ही टिकी
थी।
इतने में रीता आती है और
पूरे जोर से अमर को धक्का देती है और चिल्लाते हुए, कहती है,”भाईया, शर्म कीजिए, उनकी बातों
पर लड़ रहे हो जो हमारे पापा के देहांत के बाद झांकने तक नहीं आए”। इतना कहते ही 17 साल की
रीता अपने मुहबोले भाई बाबर की तरफ देखती है मानो आज उसे खुद को उनकी बहन कहने में
शर्म महसूस कर रही हो।
दोनो की दोस्ती आसपास के
गांव में मिसाल थी, दोनों ने स्कूल की दहजील पर साथ कदम रखा, दोनो की दोस्ती गांधी
सरकारी विद्यालय से शुरू होकर कॉलेज और फिर अमर-बाबर वेडिंग सर्विसेस तक साथ चल रही
थी। दोनो परिवारों में प्यार देख सभी कहते हैं अल्ला ना करे कभी इनकी अटूट बंधन पर
किसी की नज़र लगे।
अभी कुछ दिन पहले की ही
बात थी बाबार अकेले 50 बारातियों से भीड़ गया वह तो खैर था की पुलिस बाबू जो उसके
गांव के ही रहने वाले थें बीच बचाओं में आ गए। अमर को पता चला बारातियों में किसी
ने अमर की बहन रीता पर फब्तियां कसी थी।
दोनो एक दूसरे पर जान
छिड़कते थें। क्या मजाल थी की कोई गांव में मजहबी कट्टरता फैलाने की कोशिश करे।
तकरीबन 115 परीवार का छोटा सा गांव था जहां दोनो दोस्त रहते थें। दूनिया से बेखबर
इस गांव में सबकुछ ठीक चल रहा था। न राजनीति की बदबू न धार्मकि की गंदगी। सोशल
मीडिया की कुछाया से दूर दोनो की दोस्ती हिचकोले लेते हुए प्रेम-सद्भाव की ऐसी
तस्वीर गढ़ रहे थें जिसकी आज के परिवेश में कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
पर किसे पता था, सामाज
विकसीत होते ही तकनीकी तूफान आएगा और सबकुछ तहस नहस कर देगा।
.......रीता जोर जोर से
रोने लगी, “भगवान के लिए रूक
जाईए, उस वीडियो क्लिप में मैं जागरूकता के लिए ड्रामा कर रही थी, पता नहीं किसने
ऐसे (एडिट कर) बना दिया”
दरअसल, अमर के मुबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें बाबर का भाई असलम रीता को छेड़
रहा था और उसपर लिखा हुआ था ‘लव-जेहाद’

No comments:
Post a Comment