इंदिरा, मोदी या कोई नेता
भारत नहीं
इंदिरा भारत नहीं थी, ना ही मोदी भारत है, भारत है 132 करोड़ देशवासी। राजा अपने हजारों अदृश्य हाथों से अपनी छवि चमकाता है इसलिए उसकी सुदंरता पर न फिसलें।
दरअसल, जहां मीडिया की पहुंच खत्म होती है, देश की वास्तविकता वहीं से शुरू होती है, इसलिए दोसतों कांग्रेस, बीजेपी और तमात दलों की बातों में न आएं खुद की अपनी नजरीया बनाए। आप को पता नहीं पर ये सोशल मीडिया और व्हाट्स ग्रुप्स और नेताओं के चमचों ने आपके विवेक पर काबू पा लिया है, इस भ्रमजाल से निकलिए। फोन, टीवी और अखबार से इतर खुद लोगों से बात करें, मजदूरों के साथ चर्चा करे, फिर निर्णय ले की तमाम सरकारें चाहे केन्द्र की हों या राज्यों की कितना काम कर रहे हैं और कर भी रहे हैं या नहीं।
दोस्तों दिल्ली, यूपी और केंद्र में सुपर गोवर्नमेंट (केजरीवाल, योगी और मोदी) है। पूरा देश छोड़िए आप एनसीआर में ही ठेकेदार के अंदर काम करने वाले मजदूरों की स्थिति खुद जाकर देख लीजिए फिर समझ में आएगा ये नेता आपको हिंदू-मुस्लमान के फूट-डालों राज करो की नीति में डालकर कैसे विकास की झूठी कहनियां सुनाते रहते हैं। याद रखिए दोस्तों भारत माता की जय तभी होगी जब देश के कमजोर नागरीकों के जीवन में खुशहाली आएगी।
एक वाक्यांश बताता हूँ, मेरे एक रिश्तेदार बता रहे थे कि एक अधेड़ ऊम्र की महिला मजदूर को उन्होने नोएडा की एक फैक्ट्री में रोते देखा, बात करने पर पता चला कि ठेकेदार ने उसे 7 हजार रूपये का चेक दिया है और मकान मालिक ने उसी दिन किराया मांगा है, कह रही थी मकान मालिक ने बिना पैसों के आने से मना किया है। यहां मेरे जहन में 3 बातें आयी-
1. एक मजदू नोएडा में 7 हजार में कैसे गुजारा करता होगा
2. ठेकेदार मजदूर की हालत को बिल्कुल नहीं समझता, मजदूर अगर बैंक जाए तो उसे एक दिन की छुट्टी लेनी होगी
3. बड़े शहरों में मकान मालिकों की ज्यादती को रोकने वाला कोई क्यों नहीं है
बहरहाल, दोस्तों आप सरकारों की जयजयकार सुनिए, हम जैसे लोग नागरीको की बात करेंगे। अंतत: फिर कहुंगा, नेताओं के चमचो की बातों में नाए और अपनी अकल लगाएं।

No comments:
Post a Comment