तिरंगा
मैं तिरंगा हूं, हां सही
पहचाना वही तिरंगा जिसे सीने से लगा कर जवान देश के लिए मिट जाते हैं, वहीं तिरंगा
जिसे कंधो पर रख खिलाड़ी दुनियां को भारत की ताकत का ऐहसास कराता है। आप सोच भी
नहीं सकते एक खिलाड़ी तिरंगा को स्टेडियम में लहराने के लिए कितना पसीना बाहाता
है।
1942 में तो गजब हो गया
था जब पटना के कुछ स्कूली बच्चो ने ठान लिए की मुझे सचिवालय के ऊपर ब्रिटिश झंडे
की जगह लहराएंगे। क्या जज़्बा था, क्या जुनून था दिवाने थें देश के, उन बच्चों की
देश भाक्ति देख पूरी दुनिया अचंभित रह गई, डंडे खाएं, गोलियां खाई पर जिद्द था तो
था, लहूलुहान हो गए पर कदम ना रूके, 7 बच्चे अंग्रेजों की गोलियो से शहीद हो गए बस
उनकी इतनी ही चाह थी कि मेरा सम्मान हो सके।
और आज देख लीजिए, खड़ा कर
दिआ है मुझे कन्नाउट प्लेस के चकाचौंध में लेकिन जब मैं चारो ओर देखता हूँ, गरीब
बच्चों को फुल बेचते, कलम बेचते तो बड़ी बेचैनी सी होती है।
अब आप ही बताइए क्या मुझे
यही सब देखना था। मुझे गर्व से अपनी गाड़ियों में, दफ्तर में मकानों पर लगाने से
वाले से पूछता हूँ, क्यों नहीं मेरी पीड़ा को समझतो हो?
मैं देश का प्रतिक हूँ
फिर तुम ही कहो... कैसे मैं देश की तकलीफ यूं ही देख सकता हूँ...बेबस हूं क्या
करूं। तुम सब ही तो कहते हो ना तिरंगा झूकने नहीं दुगां, अगर सच में ऐसा है तो
महसूस करो मेरी पीड़ा को। शहर में सबसे उंचे खंबो से मुझे दिखती है देश की बेबसी।
रोता हूँ मैं जब कोई भूखा सोता है, गुस्सा आता है जब नेता मुझे टेबूल पर रख कर
मेरे सामने ही देश की गरीमा को तार तार कर कमिशन खाने की बातें करता है।
बेशर्मी की आलम देखो, कुछ
नवजवान कावंरियां मुझे हाथों में लेकर देश का कानून तोड़ते हैं रेड लाइट जम्प करते
हैं, तोड़ फोड़ करते हैं, मैं पुछता हूँ क्या बिगाड़ा है मैंने इनका क्यों ये मेरा
अपमान करते हैं।
उठो जागो ऐ आर्य पुत्र,
जो सच में तुम मुझे प्यार करते हो तो कोशिश करो की जहां कहीं भी तुम मुझे फहराना....
ध्यान रहे वहां अन्याय ना हो, कोई लिचिंग ना हो, कोई दहेज के लिए न जले, कोई बच्चा
पढाई से महफूज ना रहे। तब मैं भी इतराउंगा की मैं देश का झंडा हूँ हाँ मैं तिरंगा
हूँ

No comments:
Post a Comment