Monday, 13 August 2018



बलात्कार 

क्योंकि हम महान है,
देश की बेटियों कि चित्कार नहीं सुनाई देती हमें,
देख देश की हालत कैसी कर दी हमने
उसकी आबरू वहां लुटते, जहां उसे रखा जाता महफूज,
गरीब की बेटी है सरकार,
किसी के बाप का क्या जाता,
उसके कपड़ो को फारें या उसके तन को खड़ोचे,
कौन रोकेगा हमे-
दरोगा, समाज सेवी, मौलाना, या पंडित,
सबको है जिश्म की भूख
कहां सिस्टम गरीब बच्चियों को अपना मानता
कहां है समाज में इन लड़कियों के लिए करूणा और दया,
ये गरीब बच्चियां ना हैं टैलेंट शो का इस्सा
ना हैं किसी बॉलीवूड के स्टार की बेटियां,
क्यों ले कोई इनकी सुध
बात करते हो महानता की,
तुम सब आदमखोर हो,
अब समझ मे आ रहा है,
क्यों तुम महिलाओं को आगे नहीं आने देते
जो सच में महिला को मिली होती शक्ति,
तू कैसे करता उनका बलात्कार
कैसे रोंदेगा नन्ही मासूमों को
पता चल गया तू अब इंसान ना रहा,
फिर क्यों करता हैं सभ्याता संस्कृति की जय जय कर,
बंद कर दे नारी की पूजा,
दुर्गा, काली, सरस्वती,
सब अब छलावा लगता है
तू इंसान नहीं तू है राक्षस
कैसै कहूं तू महान सभ्याता है अंश,
पात नहीं तू अपने अल्ला, ईश्वर को क्या मुह दिखाएगा
यकिन मान तू ईश्वर के संतान कभी ना कहलाएगा,
हे भारतीय, पूछता हूं तुम से,
तुम चुप क्यों हो,
आर्यों की खून क्यों ठंडा हो गया,
तुम्हारे बाहु इतने कैसे कमजोर हो गए,
क्या मर गई तुम्हारी आत्मा,
ऊठो वीर इस से पहले,
नारी चंडी बन जाए,
अपने हक के लिए खुन की गंगा बहाए,
चलो ऊठों
बच्चियों की आबरू बचाओ,
भारत माता रो रही हैं
देख कर अपनी बेटियों कि लाचारी,
है जो तू सच्चा देश भक्त ऐ वीर
ऊठ, कुछ कर कुछ कर....

No comments: