
देश देश करता है तू देश देश...
सच कहता हूँ बात मेरी मान
नहीं है देश से तूझे प्यार स्यार,
जो तू करता देश से प्यार
यूं दिखावा ना करता.....
यूं दिखावा ना करता.....
क्यों नहीं लड़ता है तू मजदूरों के लिए
क्यों नहीं लगाता नारा किसानों के लिए,
सोच सोच जरा तू सोच
देख इमान के आईने में खुद को
चमचा है नेता का या है देश का सपूत
देश देश करता है तू देश देश...
सच मान ये छलावा है दिखावा है
खोखला है, बेकार है,
भारत माता से नहीं तूझे सत्ता से प्यार,
क्यों डर जाते हैं तेरे शब्द,
जब बात सच बोलने के आती,
जो तू सच में है देशवासियों का हमदर्द,
उठ और सच में देश के लिए कुछ कर
इमानदारों की सरहाना कर,
बेईमानो को लात मार
देश देश करता है तू देश देश
जाग तू खूद औरो को भी जगा
देख किसी के साथ ना हो अन्याय
किसी के साथ ना हो अत्याचार,
तू भी बन
बस कर इतना बस कर इतना
श्लोगन से नहीं कर्म से देश की सेवा कर
कर कर हां कर देश की सच्ची सेवा कर
No comments:
Post a Comment