Thursday, 16 August 2018




ऐ भारत माता मैं तेरा कर्जदार हूँ,
शदियों की दासंता तू झेली,
विदेशियों के आक्रमण तूने सहा,
क्या क्या ना हुआ तेरे साथ,
फिर भी मुसकुराती रही,

हिंदू-मुसलमान, सिख-ईसाई,
सब को साथ लेकर चलती रही,
साथ जिना साथ मरना सिखाया,
वह तू ही तो थी मां जिसने हमें
शांती, सौहार्द्ध से एक साथ रहना सिखलाया,

कैसे न कहूं कर्जदार हूँ,
तुने ही तो मुझे सबल बनाया,
तेरे संविधान मुझे बराबरी का दर्जा दिया,
बिना भेद-भाव तुने मुझे सारे अवसर दिए,

कोई बड़ा नहीं, कोई छोटा नहीं,
तेरे सामने हर नागरीक एक समान,
जब नारियो को समाज ने बनाया गुलाम,
तुने दिया उन्हें संवैधानिक अधिकार,

आज देख मां, स्त्री हर क्षेत्र में बढ़ रही है,
कदम से कदम, कंधे से कंधें मिला
पुरूषों के साथ चल रही है,
भारत मां ऐसा तूने हमें हैं, लोकतंत्र दिया
चाय वाले का बेटा हो या गरीब किसान का
सिंहासन पर बैठने का अधिकार सबको दिया,

जो पाश्चतय देश हम से घृणा करते,
आज तेरी योग पर दंडवत करते,
भारत माता तेरी क्रीति हो रही है चारो ओर,
इसरो ने तेरे नाम को चांद तक पहुंचाया,
चाहे कोई कितना गरीब,

सबको तो दिया तुने स्कूल, अस्पताल
आदिवाशियों, दलितों को दिया विशेषाधिकार,
कैसे ना मैं नतमस्त होऊं,
कैसे ना कहूं मैं तेरा कर्जदार हूँ।

No comments: