Saturday, 31 August 2024

माहिलों की सुरक्षा और भारत

 कोलकाता के डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर पर हो रहे राजनीतिक और सामाजिक विरोध प्रदर्शन पर आप आंखें बंद नहीं कर सकते क्योंकि महिलाओं का सुरक्षा से संबंधित मुद्दा हर परिवार, हर व्यक्ति से जुड़ा हुआ है। खेद की बात यह है कि देश का ऐसा कोई कोना नहीं जहां महिलाओं के प्रति संजीदगी दिखाई जाती है। अभी केरल के मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी महिलाएं सामने आई है जिन्होंने कहा है कि उनके साथ कई बड़े-बड़े स्टारों और फिल्म डायरेक्टर्स ने यौन शोसन किया है। 


कोई राजनीतिक पार्टी ऐसी नहीं है जो दावा कर सके कि वह पाकसाफ है। निर्भया आंदोलन का मैं खुद हिस्सा रहा हूं और मैं बहुत  आशावानवित था कि बदलाव जरूर आएगा। हालांकि यह कहना कि कुछ भी बदलाव नहीं आया यह सही नहीं है। बहुत सारे नए कानून आए थे और कुछ एक परिवर्तन भी हुआ लेकिन वह ना काफी है। वर्मा कमीशन के जो रिपोर्ट है उसे पर भी राज्य की सरकारों ने बहुत ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई। 


अभी भी बहुत देर नहीं हुआ है सभी राजनीतिक पार्टियों सरकारी यह समझ ले तो अच्छा है कि महिलाएं अब जागरुक हो गई है, अब महिलाएं डिसाइसिव वोट बैंक है। अब महिलाएं फैसला करती है कि राज्य में या देश में किसकी सरकार होगी। ऐसे में अब राजनीतिक पार्टियों को महिला सुरक्षा पर आगे आना चाहिए और केवल बयान बाजी ना करके संसद या असेंबली का विशेष सत्र बुलाकर कानून में जो खामियां हैं उसे पर अमेंडमेंट लाना चाहिए।


लड़कियों को स्कूल स्तर पर ही सेल्फ डिफेंस की मैंडेटरी ट्रेनिंग होनी चाहि, हर स्कूल में इसे अनिवार्य करना चाहिए। 


हिंदुस्तान में लड़के मानसिक रूप से विकृत होते जा रहे हैं इसे तत्काल एड्रेस करना चाहिए। सरकारें जितने पैसे अपने वाहवाही पर और प्रचार प्रसार में खर्च करती है इसका थोड़ा पैसा सरकार को चाहिए कि जेंडर सेंसिटिविटी पर खर्च करें, केवल फाइलों में नहीं बल्कि बड़े-बड़े बैनर या एडवर्टाइजमेंट के जरिए 12 महीने ऐसे कंटेंट दिखाना चाहिए जिससे कि लड़कों को थोड़ी समझ आए की लड़की एक सेक्सुअल ऑब्जेक्ट मात्रा नहीं है। 

और हां देश के सभी लोगों को यह बात स्वीकार कर लेना चाहिए कि हमारा समाज एक पुरुषवादी समाज है जो महिलाओं से जुड़े मुद्दे को संजीदगी से नहीं लेता। अतः सबसे निवेदन है कि अपनी सोच को बदलना शुरू करें और महिलाओं से जुड़े मुद्दे को तवजो देना शुरू करें।

No comments: